Tuesday, October 20th, 2026

अर्थ-व्यवस्था को पुनर्जीवन देने वाला है बजट : वित्त मंत्री देवड़ा

भोपाल

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने केन्द्रीय बजट को देश की अर्थ-व्यवस्था को पुनर्जीवन देने वाला बजट बताया है।

देवड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कोविड-19 के प्रभाव से वैश्विक अर्थ-व्यवस्था के साथ ही भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थ-व्यवस्थाएँ प्रभावित हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत बनाने के मिशन से भारत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और अब इस बजट से देश की अर्थ-व्यवस्था को पुन: स्फूर्ति मिली है। पूरा बजट आत्म-निर्भर भारत की भावना को समर्पित है।

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि जिन 6 स्तम्भों पर बजट को फोकस किया गया है, उससे भविष्य की नीति और रणनीति स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, वित्तीय पूंजी एवं बुनियादी ढाँचा निर्माण, समावेशी भारत के लिये समावेशी विकास, मानव संसाधन को मजबूत बनाना, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम हितैशी प्रशासन फिर से अर्थ-व्यवस्था की नई दिशा देंगे।

 

#अर्थ-व्यवस्था को पुनर्जीव

Source : Agency

पाठको की राय